इन्टर ऐग्री (InterAgri) कौन है?

InterAgri गोश्त की वैश्विक व्यापारिक कंपनी है।

इसके मालिक दो ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति, साइमन हेदरिंगटन और ऐड्रियन मैकॉर्कल हैं और वही इसे चलाते हैं। उन्होंने विश्व के कुछ सर्वाधिक चुनौतीपूर्ण जिंस बाजारों में गोश्त के व्यापार का एक फलता-फूलता कारोबार खड़ा किया है।

हमारा कारोबार इसलिए बढ़ा है कि हमने आपूर्तिकारों और खरीददारों के साथ दीर्घकालिक संबंधों का निर्माण किया, उन्हें बनाए रखा और पोषित किया है। हमारी कामयाबी का राज़ है निरंतर अपनी उत्पाद जानकारी को नया करते रहना, बाजार की नवीनतम गुप्त सूचनाओं और हमारी साबित लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता का लाभ उठाना।

हमारे दृष्टिकोण की विशेषताएं हैं – उद्यमशीलता की भावना, एक सिद्ध वंशावली, नवीन विचार, निर्विवाद विश्वसनीयता, प्रामाणिकता और ऑस्ट्रेलियाई मजबूती।

प्रोफाइल

हम क्या करते हैं?

हम ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अमेरिका के प्रोटीन एवं अन्य कृषि उत्पादों की बिक्री को पेचीदा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में उच्चतम स्तर तक पहुंचाते हैं। दूसरे शब्दों में: हम सही गोश्त को सही समय पर सही बाजार में रखते हैं ताकि सही परिणाम मिलें।

हमारे कारोबार के चार अंग हैं:

  • कृषि सम्बन्धी व्यापार: हम बीफ, बछड़े, मेमने, भेड़, बकरी, सुअर के मांस, उनके आंतरिक अंगों और अन्य कृषि उत्पादों का व्यापार करते हैं;
  • प्रसंस्करण: हम पशुओं को खरीदते हैं और तट से दूर अंतर्राष्ट्रीय खरीददारों के लिए उनका प्रसंस्करण करते हैं;
  • आपूर्ति श्रृंखला: हम वैश्विक बाजारों के लिए ऑस्ट्रेलिया में आपूर्ति श्रृंखलाओं (सप्लाई चेन) का प्रबंधन करते हैं;
  • सलाह: हम वैश्विक रणनीति के बारे में सूक्ष्म जानकारी मुहैया कराते हैं।

आप हमसे क्या उम्मीद कर सकते हैं?

  • हम अपने क्षेत्र के विक्रेताओं तथा विदेशों में स्थित खरीददारों के साथ भरोसेमंद संबंध पोषित करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं
  • हम समय लगाकर उत्पाद जरूरतों, कारोबार संरचनाओं और क्षेत्रीय व्यापारिक प्रोफाइलों को समझते हैं
  • हम सुस्थापित और उभरते हुए बाजारों में संपर्क बनाते हैं और वहां के बारे में सूक्ष्म जानकारी एवं पहुंच उपलब्ध कराते हैं।